हरी झंडी दिखाकर मिशन शक्ति जागरूकता रैली का किया गया शुभारंभ
हरी झंडी दिखाकर मिशन शक्ति जागरूकता रैली का किया गया शुभारंभ
बाराबंकी(सरला यादव) शनिवार 14 अक्टूबर 2023 को मिशन शक्ति 4.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण रैली को बाराबंकी से जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एकता सिंह, उप जिलाधिकारी विजय कुमार त्रिवेदी, क्षेत्राधिकार पुलिस नगर श्रीमती बीनू सिंह द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में महिला पुलिस जवान, आंगनबाड़ी बहनें, स्वयं सहायता समूह की दीदियां, महिला कर्मचारी, स्कूल की छात्राओं आदि द्वारा भाग लिया गया। इस अवसर पर मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि आज मिशन शक्ति के चौथे चरण का शुभारम्भ मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से किया जा रहा है। इसी प्रकार प्रदेश के सभी जनपदो में भी कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया गया जिसे मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ द्वारा साकार किया गया है। महिलाओ को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे है। हमारी बहन बेटियां सभी क्षेत्रों में अच्छा कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री द्वारा लोकसभा और विधानसभा में भी महिलाओं की 33 प्रतिशत का आरक्षण होगा।आज महिलाएं सभी क्षेत्रो में अग्रणी है। सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने मिशन शक्ति 4.0 के शुभारम्भ के अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मिशन शक्ति 4.0 का शुभारम्भ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में महिलाएं भयमुक्त होकर सुरक्षित रहती है। जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती राजरानी रावत ने कहा कि आज सभी माताएं बहने एवं बेटियां अपने आप को सुरक्षित महसूस करती है तथा बिना किसी भय के कही भी आ जा सकती है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार मिशन शक्ति 4.0 का शुभारम्भ किया जा रहा है।इससे महिलाओ का सुरक्षा का एहसास होगा। यह कार्यक्रम पूरे 10 दिन तक चलेगा। लोगो को जागरूक किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं के लिए चल रही योजनाओं का प्रचार प्रसार जनता के बीच करना और इन योजनाओं के माध्यम से बालिकाओं एवं महिलाओं को सशक्त बनाना है ताकि समाज में लैंगिक विभेद को समाप्त कर महिलाओं को देश एवं समाज की मुख्य धारा में शामिल किया जा सके। इस मौके पर विधान परिषद सदस्य ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण तभी होगा जब हम सब साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सबको सामूहिक प्रयास करके इस जनपद, प्रदेश और अपने देश का गौरव बढ़ाना है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट काम करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।लोकसभागार में मुख्यमंत्री द्वारा मिशन शक्ति फेज 4 के लखनऊ में शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एकता सिंह, जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश यादव, जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पाण्डेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ पल्लवी सिंह सहित अन्य संबधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
Comments