कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जित

 कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जित



बाराबंकी। शारदीय नवरात्र की विजयादशमी पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। दुर्गा पूजा पंडालों में नवरात्रि के प्रथम दिन से चल रही पूजा समाप्त होने के बाद भक्तों ने माँ दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। थाना क्षेत्र मसौली के कल्याणी नदी घाट पर लगभग 5 दर्जन प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। दोपहर बाद से ही भक्तों ने ट्रैक्टर, ट्रक व अन्य साधनों से माता  की प्रतिमाओं के साथ जयकारा लगाते हुए पुलिस द्वारा निर्धारित मार्ग से विसर्जन स्थल की ओर चल दिए रास्ते में माता के भक्तों ने खूब अमीर गुलाल उड़ाया। कहीं पर किसी भी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो इसके लिए तहसील स्तर के अधिकारी व  सीओ हर्षित चौहान, प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र प्रताप सिंह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौजूद रहे। थाना क्षेत्र जहांगीराबाद के कल्याणी नदी के नेवादा व चिलहाटा घाट पर दर्जनों दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया गया। थाना क्षेत्र देवा के रेठ नदी के सरैंया घाट पर इंस्पेक्टर देवा, पंकज सिंह की देखरेख में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच करीब 5 दर्जन से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। थाना क्षेत्र सफदरगंज के कल्याणी नदी घाट पर भी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। पूरे जनपद में किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न होने पाए  इसको लेकर डीएम सत्येंद्र कुमार, एसपी दिनेश कुमार सिंह सहित अन्य आलाधिकारी विसर्जन स्थलों का निरीक्षण करते रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अम्बेडकरनगर पुलिस टीम द्वारा 3 शातिर चोर गिरफ्तार , 06 चोरी की गई मोटरसाईकिल बरामद

अंबेडकरनगर के आलापुर तहसील अंतर्गत ग्राम टंडवा शुक्ल में मिला घायल अवस्था में हिमालयन गिद्ध

देवभूमि पब्लिक स्कूल गोपालपुर में बाल मेला का भव्य आयोजन