महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विकासखंड मुख्यालय से निकाली गई रैली

 महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विकासखंड मुख्यालय से निकाली गई रैली





कटेहरी, अम्बेडकर नगर। 



मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन के निर्देश पर दिनांक 20/10/2023 को मिशन शक्ति के अन्तर्गत विकास खंड कटेहरी मुख्यालय से स्टेशन रोड तक रैली निकाली गई। जन जन की यही पुकार, नारी सम्मान नारी सम्मान । महिलाओं को दो सम्मान, तभी बनेगा देश महान, जैसे अनेकों नारे गूंजते रहे।  खंड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में रैली निकाली गई। रैली मे रामदेव जनता इन्टर कालेज, उच्च प्राथमिक विद्यालय कटेहरी,के बालिकाओं सहित पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं उर्मिला देवी, पूनम वर्मा अर्चना तिवारी,साविस्ता परवीन खंड शिक्षा अधिकारी,नीतू ब्लाक मिशन मैनेजर एवं रचना सचान पशुधन प्रसार अधिकारी, अनिल सिंह ग्राम विकास अधिकारी, मिथिलेश यादव, कंचन यादव,नेहा सिंह एवं भारी संख्या में अहिरौली थाना की महिला पुलिस रैली मे सम्मिलित रहीं।


Comments

Popular posts from this blog

लिटिल फ्लावर स्कूल में धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

विंध्य टेलेलिन्क्स लिमिटेड तथा जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के द्वारा दो किलोमीटर पैदल रैली निकाल यातायात के प्रति लोगों को किया जागरुक

लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल का द्वितीय वार्षिकोत्सव संपन्न