धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती
धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती
रिपोर्ट बृजेश सिंह, आलापुर, अंबेडकर नगर।
आलापुर तहसील परिसर में महर्षि वाल्मीकि जयंती तहसील प्रशासन द्वारा मनाई गई। सर्वप्रथम उप जिलाधिकारी सौरभ शुक्ला द्वारा महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया इसके बाद तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव खंड विकास अधिकारी रामनगर हौसला प्रसाद सहायक विकास अधिकारी पंचायत बृजेश कुमार वर्मा तथा तहसील के अन्य कर्मचारियों द्वारा महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। इसके पश्चात तहसील परिसर स्थित मंदिर में बाल्मीकि रामायण का पाठ तहसीलदार पद्मश श्रीवास्तव द्वारा शुरू कराया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार राज कपूर नायब तहसीलदार कौशल कान्त मिश्र कानू नगो मुन्नीलाल, लेखपाल दयाशंकर राम सजीवन वर्मा विनोद गोस्वामी तारकेश समेत अधिवक्ता बंधु एवं तहसील के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
Comments