खंड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने रानीपुर मोहन गौशाला का किया निरीक्षण

खंड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने रानीपुर मोहन गौशाला का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति की ली जानकारी, बुनियाद का कार्य पूर्ण होने पर दूसरी किस्त के लिए तत्काल करवाया जिओ टैग





कटेहरी, अम्बेडकर नगर। 


खंड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने रविवार कोरानीपुर मोहन गौशाला का निरीक्षण किया। गौशाला में कुल 180 गोवंश संरक्षित पाये गये। 02 गोवंश बीमार पाये गये। जिनका इलाज पशु डाक्टर द्वारा किया जा रहा है। गोशाला में 25 कुन्तल भूषा, 02 बोरी पोषाहार एवं हरा चारा पानी उपलब्ध पाया गया।




इसके बाद खंड विकास अधिकारी ने बरामद पुर लोहरा गौशाला का निरीक्षण किया। गौशाला में कुल 181 गोवंश संरक्षित पाये गये। सभी गोवंश स्वस्थ पाये गये। गौशाला में 160 कुन्तल भूषा, 07 बोरी पोषाहार एवं हरा चारा , पानी उपलब्ध पाया गया। साफ सफाई संतोषजनक पाया गया। वही  खंड विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत बरामद पुर में R.R.C.  का निरीक्षण किया गया। निर्माण कार्य प्रगति पर है। निर्माण कार्य जल्द पूर्ण हो इसके लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। 

इसके बाद ग्राम पंचायत मरामद पुर लोहरा में मुख्यमंत्री आवास योजना में सीतापत्ती को वित्तीय वर्ष 2023-2024 में आवास उपलब्ध कराया गया है। स्थलीय निरीक्षण किया गया। बुनियाद कार्य प्रारंभ है।  बुनियाद की बीम ढलाई का कार्य किया जा रहा है। मौके पर उपस्थित ग्राम विकास अधिकारी राम प्रताप से द्वितीय किस्त की धनराशि उपलब्ध करायें जाने हेतु जीओ टैग तत्काल करवाया गया।

ग्राम पंचायत बरामद पुर लोहरा में मुख्य मंत्री आवास गोविंद को उपलब्ध कराया गया है, का  निरीक्षण किया गया। नींव स्तर से ऊपर कार्य चल रहा है। मौके पर ग्राम विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि द्वितीय किस्त हेतु जीओ टैग कर दिया गया है।

ग्राम पंचायत बरामद पुर लोहरा में नरेन्द्र कुमार को वित्तीय वर्ष 2023-2024 में मुख्य मंत्री आवास उपलब्ध कराया गया है। कार्य प्रारंभ कराने हेतु निरीक्षण किया गया। लाभार्थी द्वारा बुनियाद की खुदाई कर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि

ग्राम पंचायत अंगवल में रीता चौहान द्वारा मेले में क्रय की गयी बकरियों का निरीक्षण किया गया। सभी बकरियों स्वस्थ पायी गयी।


Comments

Popular posts from this blog

लिटिल फ्लावर स्कूल में धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

अंबेडकरनगर के आलापुर तहसील अंतर्गत ग्राम टंडवा शुक्ल में मिला घायल अवस्था में हिमालयन गिद्ध

देवभूमि पब्लिक स्कूल गोपालपुर में बाल मेला का भव्य आयोजन