एक माह तक चलेगा चकमार्ग पटाई अभियान, चकमार्ग की पटाई में रोलर का भी किया जाएगा प्रयोग

 एक माह तक चलेगा चकमार्ग पटाई अभियान


चकमार्ग की पटाई में रोलर का भी किया जाएगा प्रयोग



कटेहरी, अम्बेडकर नगर। 


उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश के क्रम में अंबेडकरनगर के जिलाधिकारी अविनाश सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन द्वारा जनपद में एक माह तक चकमार्ग पटाई अभियान चलाया जाएगा। चकमार्ग को मजबूती देने के लिए रोड रोलर का भी प्रयोग किया जाएगा। कटेहरी के खंड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि  चकमार्ग की पिटाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस बार रोलर का भी प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपील की है की चकमार्ग की पटाई के कार्य में तेजी लाई जाय। यदि कहीं पर किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही है तो ग्राम प्रधान खंड विकास अधिकारी को तुरंत अवगत कराए। मौके पर ही समस्या का समाधान किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

लिटिल फ्लावर स्कूल में धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

गन्ने के खेत में लगी आग, पचीस बीघे गन्ना जलकर हुआ राख

बारात में हर्ष फायरिंग करने वाला गिरफ्तार