जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के संविधान का हुआ लोकार्पण
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के संविधान का हुआ लोकार्पण
लखनऊ। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माo) शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश की प्रांतीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में लखनऊ दारुलशफा ए ब्लॉक में आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मंडलों के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।बैठक का शुभारम्भ देवरिया जनपद की अध्यक्ष श्रीमती हेमा त्रिपाठी, मंडल पदाधिकारी श्रीमती गार्गी गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष गोण्डा श्रीमती किरन सिंह के द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। बैठक में सर्वप्रथम संगठन के संविधान के नवीन संस्करण का लोकार्पण प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश मिश्र एवं संविधान संशोधन परामर्श दात्री समिति के संयोजक गजेंद्र सिंह सेंगर के द्वारा किया गया। बैठक का संचालन करते हुए प्रदेश महामंत्री अरूणेंद्र कुमार वर्मा ने सदन को सर्वप्रथम गत कार्यवाही से अवगत कराया तत्पश्चात संगठन की अद्यतन उपलब्धियों के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि संगठन शिक्षकों की समस्याओं को उचित पटल पर रखकर उनका हर संभव समाधान कराने का प्रयास करता है साथ ही उच्चाधिकारियों से मिलकर पूर्व में दिए गए मांगपत्रों की नियमित समीक्षा भी करता रहता है। उन्होंने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व शिक्षकों एवं कर्मचारियों की ज्वलंत समस्या पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए कृत संकल्पित है। प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मणि त्रिपाठी के द्वारा मंडलीय एवं जनपदीय इकाईयों के निर्वाचन कराए जाने पर बल दिया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार बिंद ने पद्दोनति एवं वित्त से संबंधित विचार से संबंधित विचार सदन में रखे। प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती संतोष यादव के द्वारा सभी पदाधिकारियों से संविधान सम्मत कार्य व्यवहार किए जाने पर बल दिया गया। प्रांतीय मंत्री आदित्य नारायण मिश्र ने कहा गया कि शिक्षक से प्रभारी प्रधानाध्यापक का कार्य न लिया जाये। प्रांतीय कोषाध्यक्ष संजय कुमार कनौजिया के द्वारा प्रांतीय कोटामनी जमा करने की बात कही गई। प्रांतीय संयुक्त मंत्री विजय त्रिपाठी के द्वारा सभी इकाईयों के निर्वाचन कराए जाने की बात कही गई। मंडल संयोजक मुरादाबाद सतीश चन्द्र के द्वारा संविधान सम्मत कार्य किए जाने पर बल दिया गया।सहारनपुर मंडल अध्यक्ष बृजपाल सिंह राठी ने बच्चों की कम उपस्थिति पर शिक्षकों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने को गलत बताया। मेरठ मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र पाल सिंह के द्वारा आगामी प्रांतीय निर्वाचन किसी तीर्थस्थल पर कराए जाने की मांग की गई। झांसी मंडल मंत्री बाबू सिंह राठौर ने पदाधिकारियों को विशेष अवकाश अनुमन्य किए जाने की मांग उठाई।गोरखपुर मंडल उपाध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी ने छुट्टियां कम करने का मुद्दा उठाया। चित्रकूट मंडल अध्यक्ष शिवसागर मिश्र ने जनपदीय इकाईयों के निर्वाचन शीघ्र कराए जाने की बात कही गई। मंडल महामंत्री विश्वबंधु पाण्डे ने टाइम एण्ड मोशन हटाए जाने की मांग की। विध्यांचल मंडल महामंत्री जनार्दन त्रिपाठी के द्वारा 17140 न्यूनतम वेतनमान का मुद्दा उठाया गया। बस्ती मंडल महामंत्री राधेश्याम वर्मा के द्वारा नियमित रूप ट्रांसफर एवं प्रमोशन कराए जाने एवं टेबलेट संबंधी समस्याओं की बात कही गई। प्रयागराज मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह के द्वारा मंडल निर्वाचन एवं जनपदों के निर्वाचन संपन्न कराए जाने की सूचना दी गई साथ जूनियर हेड प्रमोशन कराए जाने की मांग की गई। आगरा जिलाध्यक्ष दिनेश पाराशर के द्वारा जयंतियों को अवकाश तालिका से हटाए जाने की मांग की गई। मंडल अध्यक्ष अयोध्या देवानन्द विश्वकर्मा एवं जिलाध्यक्ष महाराज गंज अजय कुमार पाण्डे ने संगठन के संविधान के नवीन संकरण के लोकार्पण के लिए प्रांतीय नेतृत्व को बधाई दी। गोरखपुर के मंडल महामंत्री विजय शंकर त्रिपाठी के द्वारा शिक्षकों को शत प्रतिशत प्रोन्नत वेतनमान दिए जाने की मांग की गई। बस्ती के मंडल महामंत्री राधेश्याम वर्मा ने शिक्षकों की सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। प्रांतीय सदस्य एवं वाराणसी के मंडल संयोजक डॉ संतोष तिवारी ने संगठन इकाईयों को मजबूत करने हेतु उनके ससमय निर्वाचन कराने की मांग की। बैठक का समापन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश मिश्र ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि संगठन शिक्षक हित में हर संघर्ष करने हेतु कृत संकल्पित है। आवश्यकता पड़ने पर संगठन की सभी इकाईयों का आह्वान किया जायेगा। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष कमलेश कुमार अनिल, प्रांतीय सदस्य संयुक्त मंत्री गण योगेन्द्र सिंह यादव, अक्षय कटियार, प्रांतीय कार्यालय मंत्री आशीष सिंह, प्रांतीय सदस्य गण जैनुल आब्दीन, राकेश कुमार श्रीवास्तव, बालकृष्ण चतुर्वेदी, जयपाल सिंह गुर्जर, राजेश कुमार, सुंदर सिंह, उमेश चन्द्र श्रीवास्तव, बाबूलाल वर्मा, मंडल अध्यक्ष गोंडा पवन सिंह, मंडल उपाध्यक्ष लखनऊ कैलाशनाथ मिश्र, मंडल महामंत्री सहारनपुर डॉ सुधीर पवार, मंडल महामंत्री मेरठ सतेंद्र सिसौदिया, मंडल महामंत्री अयोध्या बाबूराम यादव, मंडल महामंत्री प्रयागराज ब्रजेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष गोंडा श्रीमती किरन सिंह, महामंत्री सुधाकर मिश्र, कोषाध्यक्ष शिव कुमार गुप्त, जिलाध्यक्ष उन्नाव सौरभ सिंह, महामंत्री कृष्ण शंकर मिश्र, महाराजगंज महामंत्री विनय कुमार पाठक, जिलाध्यक्ष कौशांबी राकेश सिंह, महामंत्री दिनेश कुमार, जिलाध्यक्ष लखनऊ सुरेश जायसवाल, महामंत्री विनोद रॉय, जिलाध्यक्ष शामली आदेश पवार महामंत्री सुनील पवार, महामंत्री मेरठ अजीत सिंह, जिलाध्यक्ष हापुड़ राजेन्द्र कुमार, महामंत्री सोनभद्र अमरजीत यादव, जिलाध्यक्ष अमरोहा नखराज यादव, जिलाध्यक्ष संभल सेवाराम दिवाकर, जिलाध्यक्ष प्रयागराज राजेश पटेल, महामंत्री रुद्रप्रताप यादव, जिलाध्यक्ष बुलन्दशहर मबासी सिंह, जिलाध्यक्ष गाजियाबाद दर्शनसिंह बंसल, महामंत्री राजपाल सिंह, जिलाध्यक्ष ललितपुर मोo मुनीर, महामंत्री राजेश कुमार साध, जिलाध्यक्ष जौनपुर सुशील उपाध्याय, मंत्री मनीष सिंह, महामंत्री हर्ष त्रिपाठी, महामंत्री बलिया सुधीर तिवारी, जिलाध्यक्ष अमेठी अब्दुल रशीद, जिलाध्यक्ष फतेहपुर रमेशचंद्र, जिलाध्यक्ष अम्बेडकर नगर राजेन्द्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष बाराबंकी धर्मेंद्र कुमार वर्मा, महामंत्री देवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष हरदोई अरूणेश सिंह, महामंत्री लखीमपुर बृज किशोर गौतम, जिला मंत्री भदोही अरविन्द पाल जिलाध्यक्ष जौनपुर सुशील उपाध्याय, जिलाध्यक्ष अमेठी अब्दुल रशीद, महामंत्री बरेली तेजपाल मौर्य, महामंत्री देवरिया फणींद्रमणि त्रिपाठी, मंडल पदाधिकारी सुशील कुमार, आदित्य प्रताप सिंह सहित समस्त प्रांतीय, मंडलीय एवं जनपदीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
Comments