युवा कांग्रेस नेता प्रभात पाण्डेय के मौत की निष्पक्ष जांच हो - सुनील मिश्र

 *युवा कांग्रेस नेता प्रभात पाण्डेय के मौत की निष्पक्ष जांच हो - सुनील मिश्र*


अम्बेडकरनगर, १८ दिसम्बर २०२४ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश विधानसभा का धेराव हुआ उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील मिश्र ने कही।

उन्होंने कहा कार्यक्रम के दौरान गोरखपुर निवासी युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव प्रभात पाण्डेय की मौत हो गई।

जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रामकुमार पाल, पूर्व सभासद द्विजेन्द्र नारायण शुक्ला, पूर्व प्रदेश कांग्रेस सदस्य दुर्गा प्रसाद पाण्डेय, गुलाम रसूल, सुखीलाल वर्मा, रवीश शुक्ला, श्रीकांत वर्मा ने कहा युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव प्रभात पाण्डेय के मौत की निष्पक्ष जांच हो, जिससे दोषियों को सजा और पीडित परिवार को न्याय मिल सके। 

कांग्रेस मीडिया इंचार्ज अवधेश कुमार मिश्र "बब्लू" ने बताया आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील मिश्र की अगुवाई में युवा शहीद कांग्रेस नेता प्रभात पाण्डेय के निष्पक्ष जांच की मांग के लिए उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार अकबरपुर शिवपूजन सिंह को सौपा गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मीडिया इंचार्ज अवधेश कुमार मिश्र "बब्लू", वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामजन्म दुबे एडवोकेट, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हेमंत यादव, जिला महासचिव शीतला प्रसाद श्रीवास्तव "सोनू", अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मो जियाउद्दीन अंसारी, राधेश्याम चौहान, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिमला भारती, वी पी गौतम, मो जकीशाह समेत जनपद के कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अम्बेडकरनगर पुलिस टीम द्वारा 3 शातिर चोर गिरफ्तार , 06 चोरी की गई मोटरसाईकिल बरामद

अंबेडकरनगर के आलापुर तहसील अंतर्गत ग्राम टंडवा शुक्ल में मिला घायल अवस्था में हिमालयन गिद्ध

देवभूमि पब्लिक स्कूल गोपालपुर में बाल मेला का भव्य आयोजन