अनियंत्रित स्कार्पियो डिवाइडर से टकराईं, महिला की मौत

 अनियंत्रित स्कार्पियो डिवाइडर से टकराईं, महिला की मौत 



गाजीपुर से सत्यप्रकाश की रिपोर्ट 


गाजीपुर । नंदगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


महाकुंभ से लौट रहे थे यात्री

गाड़ी में सवार सभी यात्री बिहार के छपरा जिले के रहने वाले थे और प्रयागराज में महाकुंभ से लौट रहे थे।


पुलिस व प्रशासन ने संभाली स्थिति

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भेजा। एक महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


स्थानीय लोगों की मांग

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

: मरदह।थाना क्षेत्र के तेजपुरा ग्राम प्रधान रामसुधार यादव के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया।जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति मच गयी है।मालूम हो कि शिक्षा क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय तेजपुरा के प्रांगण में वर्ष 2003 में खड्डजा लगा हुआ था जिसको ग्राम प्रधान ने सौन्दर्यीकरण के नाम पर बीते‌ वर्ष 2024 में उखड़वाकर अन्यत्र उपयोग में लें लिया गया और आज तक उसका सौन्दर्यीकरण भी नहीं किया गया।जिसकी शिकायत गांव के अर्जुन कुमार रामदीन राम,पंकजकांत सागर ने संयुक्त रूप से जिला पंचायत राज अधिकारी के यहां की गई। जिसके बाद जांच समिति ने जांच करके उच्चधिकारीयों को रिपोर्ट सौंपा जिसमें ग्राम प्रधान दोषी पाए गए।जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदन प्राप्त होने के उपरांत जिला पंचायत राज अधिकारी ने इस बाबत बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया तो उन्होंने ने खंड शिक्षा अधिकारी मरदह को मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया गया।जिसके बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक जयप्रकाश राम को निर्देश प्राप्त होते हीं वृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान के खिलाफ नामजद तहरीर थाने में दी।इस संबंध थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान रामसुधार यादव के विरुद्ध लोक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 के तहत सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।इस मामले में पुलिस कार्रवाई होने के बाद क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के बीच हड़कंप की स्थिति मची हुई है। उक्त दोषी ग्राम प्रधान रामसुधार यादव हमेंशा अपने समाज विरोधी कारनामे के कारण चर्चा में रहता है।जिससे हमेंशा उसके उपर कोई ना कोई आरोप लगते रहते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

अम्बेडकरनगर पुलिस टीम द्वारा 3 शातिर चोर गिरफ्तार , 06 चोरी की गई मोटरसाईकिल बरामद

अंबेडकरनगर के आलापुर तहसील अंतर्गत ग्राम टंडवा शुक्ल में मिला घायल अवस्था में हिमालयन गिद्ध

देवभूमि पब्लिक स्कूल गोपालपुर में बाल मेला का भव्य आयोजन