भक्ति में सराबोर हुआ कासिमाबाद, शिव महापुराण कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 भक्ति में सराबोर हुआ कासिमाबाद, शिव महापुराण कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़



कासिमाबाद   

सत्यप्रकाश गाजीपुर 


स्थानीय बाजार में आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण कथा के छठवें दिन गुरुवार की रात श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा स्थल पर देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही और पूरा पंडाल “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजता रहा।

कथा वाचक पंडित संजय शास्त्री ने भगवान गणेश के विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार भगवान गणेश ने अपनी बुद्धिमत्ता और भक्ति के बल पर प्रथम पूज्य होने का स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने द्वादश ज्योतिर्लिंगों की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भगवान शिव की उपासना के महत्व से अवगत कराया।

कथा के दौरान भजन-कीर्तन ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और कई श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भक्ति में लीन हो गए। पूरे आयोजन स्थल पर आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार स्पष्ट रूप से महसूस किया जा रहा था।

कार्यक्रम में गुरुचरण प्रसाद, संतोष गुप्ता, मनोज गुप्ता, राजेश गुप्ता, नंदू गुप्ता, राजकुमार, महावीर प्रजापति, अच्छेलाल प्रसाद, कर्पूरचंद्र जायसवाल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आयोजक पंकज गुप्ता ने बताया कि कथा का उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना का प्रसार करना और लोगों को आध्यात्मिक मार्ग की ओर प्रेरित करना है।

Comments

Popular posts from this blog

लिटिल फ्लावर स्कूल में धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

विंध्य टेलेलिन्क्स लिमिटेड तथा जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के द्वारा दो किलोमीटर पैदल रैली निकाल यातायात के प्रति लोगों को किया जागरुक

बेलसडी गांव में नेहरू युवा दंगल का वार्षिक विशाल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन