Posts

बैंक ऑफ बड़ौदा ने धूमधाम से मनाया 119वां स्थापना दिवस: अम्बेडकरनगर में सम्पन्न हुए विभिन्न सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रम*

Image
 *बैंक ऑफ बड़ौदा ने धूमधाम से मनाया 119वां स्थापना दिवस: अम्बेडकरनगर में सम्पन्न हुए विभिन्न सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रम*  अम्बेडकरनगर, 20 जुलाई 2026: उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) के कन्वीनर बैंक ऑफ बड़ौदा ने आज अपनी गौरवशाली विरासत (लीगेसी) और समृद्ध इतिहास को याद करते हुए 119वां स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह और सेवा भाव के साथ मनाया। अम्बेडकरनगर जनपद के अग्रणी बैंक (Lead Bank) के रूप में बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय और जिले की सभी 43 शाखाओं द्वारा इस अवसर पर जगह-जगह विभिन्न सामाजिक और जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। स्थापना दिवस को यादगार बनाते हुए बैंक द्वारा पर्यावरण, स्वास्थ्य और समाज सेवा से जुड़ी निम्नलिखित गतिविधियों को सफलता पूर्वक पूर्ण किया गया: पर्यावरण बचाओ जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया  119 फलदार वृक्षों का रोपण: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हुए क्षेत्रीय कार्यालय एवं जिले की सभी 43 शाखाओं के परिसर व आसपास कुल 119 फलदार पौधे लगाए गए। मेडिकल कॉलेज सदरपुर के सहयोग से क्षेत्रीय कार्यालय में एक विश...

भीटी एवं कटेहरी विकास खंड में बैंकर्स लेवल ब्लॉक समिति (BLBC) की बैठक सम्पन्न ऋण वितरण में तेज़ी के निर्देश

Image
भीटी एवं कटेहरी विकास खंड में बैंकर्स लेवल ब्लॉक समिति (BLBC) की बैठक सम्पन्न ऋण वितरण में तेज़ी के निर्देश  अम्बेडक नगर। भीटी एवं कटेहरी विकास खंड में बैंकर्स लेवल ब्लॉक समिति (BLBC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026–27 की वार्षिक ऋण योजना (Annual Credit Plan-ACP) की प्रगति की समीक्षा की गई तथा विभिन्न बैंकिंग एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (MYSY), एक जनपद एक उत्पाद (ODOP), मत्स्य पालन एवं कृषि उत्पादन हेतु किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), पीएम सूर्य घर योजना (PM Surya Ghar), स्वयं सहायता समूहों (SHG) के लिए कैश क्रेडिट लिमिट (CCL) तथा स्वयं सहायता समूहों के बैंक खाते खोलने की प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर सभी बैंक शाखाओं को निर्देशित किया गया कि पात्र लाभार्थियों के ऋण प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करते हुए ऋण वितरण में तेजी लाई जाए तथा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित की जाए। बैठक में रिकवरी प्रमाण पत्र (RC) के मिलान की स्थित...

अग्रणी बैंक कार्यालय में सभी बैंकरों की समीक्षा बैठक संपन्न

Image
अग्रणी बैंक कार्यालय में सभी बैंकरों की समीक्षा बैठक संपन्न: लीड बैंक कार्यालय, अंबेडकर नगर में  जिले की प्रमुख बैंक शाखाओं के प्रबंधकों और जिला समन्वयकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) कमलेश भास्कर ने की जिसमे जिला उद्योग केंद्र से सहायक आयुक्त शर्मा उपस्थित रहे। बैठक में PM स्वनिधि योजना, PM सूर्यघर – मुफ़्त बिजली योजना, और अन्य केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी और लंबित मामलों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में नगरीय पथ विक्रेताओं को वित्तीय सहायता देने वाली PM स्वनिधि योजना के अंतर्गत जिले में प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत ऋणों और लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।बेठक में समस्त बेंकों कोनिर्देशित किया गया कि लंबित आवेदनों का तत्काल निस्तारण करें, नगर निकायों एवं शाखाओं के बीच सक्रिय समन्वय कर अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित करें समस्त प्रायोजित योजनाओं में लक्ष्यों के अनुसार वितरण की गति बढ़ाने पर ज़ोर दिया गया। अग्रणी जिला प्रबंधक ने कहा कि समस्त बैंक जनहितका...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संघ ने कराया सामूहिक योग, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

Image
 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संघ ने कराया सामूहिक योग, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश सत्यप्रकाश की रिपोर्ट  गाजीपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार की सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से लंका मैदान में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों, युवाओं, एवं नागरिकों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन जीने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना एवं योग सत्र के साथ हुआ। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में उपस्थित लोगों ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भुजंगासन, वज्रासन, प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, कपालभाति एवं ध्यान सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया। योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन बनाए रखने के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर जौनपुर के सह विभाग प्रचारक प्रेम प्रकाश ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा की अमूल्य देन है। योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मन, बुद्धि और आत्मा को संतुलित करने की जीवन पद्धति है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारतीय योग क...

अतिरिक्त कार्यभार के विरोध में लेखपालों का बड़ा कदम, जमा होने लगे अतिरिक्त चार्ज के बस्ते*

Image
 *अतिरिक्त कार्यभार के विरोध में लेखपालों का बड़ा कदम, जमा होने लगे अतिरिक्त चार्ज के बस्ते*   *सुल्तानपुर।*  खतौनी में अंश निर्धारण और फार्मर रजिस्ट्री जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के बढ़ते दबाव के बीच जिले के लेखपालों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लगातार बढ़ रहे अतिरिक्त कार्यभार और अधिकारियों के कथित उत्पीड़न से नाराज लेखपालों ने अतिरिक्त चार्ज वाली ग्राम पंचायतों के बस्ते जमा करना शुरू कर दिया है। इस कदम से प्रशासनिक व्यवस्था में हलचल तेज हो गई है। जयसिंहपुर तहसील स्थित लेखपाल संघ भवन में तहसील अध्यक्ष लाल बहादुर श्रीवास्तव की मौजूदगी में बड़ी संख्या में लेखपालों ने अतिरिक्त चार्ज के बस्ते जमा किए। लेखपालों का कहना है कि एक ओर शासन स्तर से समयबद्ध तरीके से फार्मर रजिस्ट्री और राजस्व संबंधी कार्य पूरे करने का दबाव है, वहीं दूसरी ओर कई ग्राम पंचायतों का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा जा रहा है, जिससे कर्मचारियों पर मानसिक और कार्यात्मक दबाव लगातार बढ़ रहा है। लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने साफ कहा कि अब कोई भी लेखपाल अपने मूल हलके के अलावा दूसरे क्षेत्र का कार्य नह...
Image
 जहांगीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती माताओं को किया गया फल वितरण जहांगीरगंज अंबेडकर नगर।   सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. कमलेश ने आज जहांगीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती माताओं को पौष्टिक फलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर केंद्र प्रभारी डॉ. कमलेश ने स्वयं गर्भवती महिलाओं को सेब, केला, संतरा व अन्य मौसमी फल प्रदान किए। उन्होंने गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार के महत्व पर महिलाओं को जागरूक भी किया। डॉ. कमलेश ने कहा कि गर्भवती माताओं का अच्छा पोषण ही स्वस्थ बच्चे का आधार है। सीएचसी केंद्र द्वारा नियमित रूप से ऐसी गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी।कार्यक्रम में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आशा बहनों तथा स्थानीय महिलाओं की अच्छी संख्या में उपस्थिति रही। सभी गर्भवती माताओं ने डॉ. कमलेश के प्रयासों की सराहना की और इस पहल को सराहनीय बताया। डॉक्टर पौनमी देव ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान महिला का शरीर न केवल खुद के लिए बल्कि बच्चे के विकास के लिए भी काम करता है। इसलिए पोषण की गुणवत्ता और मात्रा दोनों बहुत महत्वपूर्ण हो जाते हैं। अच्छा पोषण स्वस्थ गर्...

गाजीपुर पुलिस व STF का संयुक्त अभियान: 50 हजार का इनामी हत्यारोपी सन्देश चौधरी गिरफ्तार

Image
  गाजीपुर पुलिस व STF का संयुक्त अभियान: 50 हजार का इनामी हत्यारोपी सन्देश चौधरी गिरफ्तार कासिमाबाद सत्यप्रकाश की रिपोर्ट , गाजीपुर। गाजीपुर पुलिस को अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कासिमाबाद पुलिस, सर्विलांस सेल और एसटीएफ (STF) लखनऊ की संयुक्त टीम ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास से 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश सन्देश चौधरी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर दीपक राजभर की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। घेराबंदी कर धरवारकला के पास से दबोचा पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा वांछित और इनामी अपराधियों की धड़पकड़ के लिए दिए गए निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। सोमवार तड़के करीब 05:15 बजे, मुखबिर की सूचना पर कासिमाबाद थाना प्रभारी सुरेश कुमार, सर्विलांस प्रभारी सुमित बालियान और एसटीएफ प्रभारी वीरेन्द्र सिंह यादव की टीम ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर ग्राम धरवारकला के पास घेराबंदी की। यहाँ से अभियुक्त सन्देश चौधरी पुत्र मोहन चौधरी (निवासी मल्लाह पुरवा, थाना करंडा...

*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में राजेश कुशवाहा बने तहसील अध्यक्ष*

Image
 *ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में राजेश कुशवाहा बने तहसील अध्यक्ष* सत्यप्रकाश की रिपोर्ट  कासिमाबाद, गाजीपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई कासिमाबाद की बैठक गुरुवार को तहसील कार्यालय परिसर में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, पत्रकारों की सुरक्षा, मान्यता एवं विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से तहसील महामंत्री राजेश कुशवाहा को तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार वर्मा ने नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष राजेश कुशवाहा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। विषम परिस्थितियों में भी पत्रकार निष्पक्ष होकर अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं, ऐसे में संगठन का कर्तव्य है कि वह उनके हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहे। नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठा...

ग्रापए बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, नारद जयंती मनाई गई

Image
 ग्रापए बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, नारद जयंती मनाई गई गाजीपुर: सत्यप्रकाश की रिपोर्ट  ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश (ग्रापए) जनपद गाजीपुर की जिला कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को जिला कार्यालय पर प्रदेश संरक्षक के एन राय की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, विस्तार देने तथा पत्रकार हितों की रक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान आदि पत्रकार नारद जी की जयंती पर चर्चा करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार वर्मा ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का माला पहनाकर व मोमेंटो देकर स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश संरक्षक के एन राय ने औपचारिक रूप से जितेन्द्र कुमार वर्मा को जिलाध्यक्ष घोषित किया। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष विन्देश्वरी सिंह ने कहा कि गाजीपुर इकाई की कार्यशैली प्रदेश में हमेशा अग्रणी रही है। यहां के पदाधिकारी एवं सदस्य अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने में लगे रहते हैं, जिसके चलते गाजीपुर इकाई को प्रदेश स्तर पर तीन बार सम्मानित किया जा चुका है। प्रदेश संरक्षक ...

लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन

Image
 लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन सत्यप्रकाश की रिपोर्ट         गहुडी, कासिमाबाद (गाजीपुर): क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल, गहुडी में शनिवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामयी कार्यक्रम में शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथियों ने बढ़ाया बच्चों का मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विरनो थाना (गाजीपुर) के एसएचओ श्री अजय कुमार जी रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, निरंतर प्रयास और अनुशासन ही लक्ष्य तक पहुँचाते हैं। उन्होंने विद्यालय की उच्च स्तरीय कार्यशैली और शिक्षकों के समर्पण की भी सराहना की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित DGC (क्रिमिनल) श्री अजय कुमार सिंह ने विद्यालय के सकारात्मक वातावरण और बच्चों के आत्मविश्वास की प्रशंसा...

भक्ति में सराबोर हुआ कासिमाबाद, शिव महापुराण कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Image
 भक्ति में सराबोर हुआ कासिमाबाद, शिव महापुराण कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ कासिमाबाद    सत्यप्रकाश गाजीपुर  स्थानीय बाजार में आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण कथा के छठवें दिन गुरुवार की रात श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा स्थल पर देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही और पूरा पंडाल “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजता रहा। कथा वाचक पंडित संजय शास्त्री ने भगवान गणेश के विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार भगवान गणेश ने अपनी बुद्धिमत्ता और भक्ति के बल पर प्रथम पूज्य होने का स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने द्वादश ज्योतिर्लिंगों की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भगवान शिव की उपासना के महत्व से अवगत कराया। कथा के दौरान भजन-कीर्तन ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और कई श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भक्ति में लीन हो गए। पूरे आयोजन स्थल पर आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार स्पष्ट रूप से महसूस किया जा रहा था। कार्यक्रम में गुरुचरण प्रसाद, संतोष गुप्ता, मनोज ग...

जल संचय को लेकर अंबेडकर नगर में मनाया गया जल अर्पण दिवस

Image
जल संचय को लेकर अंबेडकर नगर में मनाया गया जल अर्पण दिवस  अंबेडकर नगर।  ग्राम मेढ़ी सलेमपुर ब्लॉक बसखारी में जल अर्पण दिवस मनाया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री साधु वर्मा मा० अध्यक्ष जिला पंचायत द्वारा जल संचयन, जल बंधन का कार्यक्रम किया गया एवं नल जल योजना से लाभान्वित परिवारों को जल संचय के लिए प्रेरित किया गया । इस अवसर पर मेढी सलेमपुर प्राइमरी स्कूल एवं बच्चों द्वारा जल संरक्षण की प्रभात फेरी निकली गई एवं विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । इस अवसर पर जल निगम से सहायक अभियंता पवन कुमार, नितेंद्र पांडेय,अभिषेक वर्मा, अवर अभियंत धर्मेंद्र प्रसाद एवं मिथुन चक्रवर्ती, ग्रामप्रधान राम मिलन कन्नौजिया एवं वी टी एल फर्म से प्रोजेक्ट मैनेजर सतेंद्र तिवारी एवं बसखारी ब्लॉक के प्रतिनिधि मानिकेश्वर और शशांक एवं ग्राम वाशी और स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे । मेढी सुलेमपुर योजना 2 करोड़ 49 लाख के लगत से निर्मित हुई है इस योजना में कुल 509 परिवार लाभान्वित हो रहे है । 14.9KM कि पाइपलाइन डाली गई है । इस योजना से पिछले छह माह से नियमित जलापूर्ति हो रही है ।

नव नियुक्त जिला महामंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Image
 नव नियुक्त जिला महामंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत सत्यप्रकाश की रिपोर्ट  कासिमाबाद। क्षेत्र के ग्राम पंचायत विशुनपुर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिला महामंत्री सुमित तिवारी एवं अवधेश राजभर का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव ‘तन्नू’ के आवास पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से दोनों नेताओं का अभिनंदन करते हुए संगठन में उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नव नियुक्त जिला महामंत्री सुमित तिवारी ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। वहीं अवधेश राजभर ने भी सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक लाल श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं...

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना ने अम्बेडकरनगर में रचा नया इतिहास

Image
 * मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना ने अम्बेडकरनगर में रचा नया इतिहास* *33,718 बेटियों को 785.61 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, बेटियों के सशक्तिकरण में योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि* अम्बेडकरनगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूरे होने पर महिला एवं बालिका सशक्तिकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति सामने आई है। अम्बेडकरनगर जिले में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (एमएसकेवाई) ने बेटियों के उज्ज्वल भविष्य को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिले में अब तक 33,718 बेटियों को इस योजना का लाभ मिल चुका है, जिसके तहत कुल 785.61 लाख रुपये की धनराशि विभिन्न चरणों में वितरित की जा चुकी है। यह उपलब्धि हजारों गरीब परिवारों के लिए आर्थिक संबल बनकर उभरी है और बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सुरक्षा को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध हुई है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश सरकार की प्रमुख कल्याणकारी पहल है, जिसका उद्देश्य बेटी के जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक के विभिन्न पड़ावों पर आर्थिक सहायता देकर परिवारों को बेटी पालन-पोषण के ...

पंचायत सहायक का एकदिवसीय प्रशिक्षण

Image
 पंचायत सहायक का एकदिवसीय प्रशिक्षण सत्यप्रकाश की रिपोर्ट  गाजीपुर।मरदह ब्लॉक में आज दिनांक 13मार्च 2026 को जनपद गाजीपुर के विकास खंड मरदह के सभागार पर उप निदेशक (पंचायत) वाराणसी मंडल,वाराणसी के मार्गदर्शन में जनपद गाजीपुर के विकास खंड मरदह के सभागार में 30ग्राम प्रधान,ग्राम पंचायत सचिव एवं वार्ड मेंबर तथा पंचायत सहायक का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 13/03/2026को पंचायत विकास योजना पर किया गया। शेष ग्राम पंचायत का प्रशिक्षण 14/03/2026 को दिया जायेगा प्रशिक्षण का शुभारंभ सहायक विकास अधिकारी (पंचायत )श्री अजित गुप्ता , ग्राम प्रधान एवं पंचायत सदस्य के द्वारा गाँधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया.  प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के प्रशिक्षण में पंचायत विकास योजना का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें ग्राम पंचायत की विकास योजना,के संबंध में जानकारी दी जा रही है ग्राम पंचायत की योजना तैयार करने के लिए ग्राम सभा की बैठक में ही कार्यों की अनुमोदन ग्राम सभा से ले लिया जाय,वार्षिक कार्ययोजना तैयार करते वक्त वंचित समुदाय, बच्चों और महिलाओं वृद्धों क...

हाईकोर्ट से संध्या देवी को राहत, पदच्युत करने का आदेश निरस्त

Image
 हाईकोर्ट से संध्या देवी को राहत, पदच्युत करने का आदेश निरस्त  सत्यप्रकाश की रिपोर्ट गाजीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सनेहुआ की ग्राम प्रधान संध्या देवी को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जिला प्रशासन ने पूर्व में जारी पदच्युत करने का आदेश निरस्त कर दिया है। जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के आदेश संख्या 4846 दिनांक 21 अक्टूबर 2025 द्वारा संध्या देवी को उ.प्र. पंचायती राज अधिनियम, 1947 की धारा 95 (1) (छः) (III) के अंतर्गत शासनादेश संख्या 730/33-3-2022-11/2022 दिनांक 26 अप्रैल 2022 के उल्लंघन का दोषी पाते हुए ग्राम प्रधान पद से पदच्युत कर दिया गया था। इस आदेश के विरुद्ध संध्या देवी ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर की थी। न्यायालय ने 5 फरवरी 2026 को पारित आदेश में जिला मजिस्ट्रेट के 21 अक्टूबर 2025 के आदेश को विधिक रूप से अस्थिर मानते हुए निरस्त कर दिया। उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुपालन में जिला मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार द्वारा जारी कार्यालय आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पूर्व का आदेश संख्या 4846 दिनांक 21.10.2025 को निरस...

दीपक राजभर का हत्याकांड का हुआ खुलासा

Image
 दीपक राजभर का हत्याकांड का हुआ खुलासा  सत्यप्रकाश की रिपोर्ट  कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बेलसड़ी गांव में गत 11 जनवरी को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर दीपक राजभर की हत्या की थी। मृतक के परिजनों ने गांव के दो लोगों पर रंजिशन हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमें की विवेचना के दौरान पुलिस को हत्या का कारण कुछ और ही दिखाई दिया तो पुलिस उसी तफ्तीश में लग गयी। लोगों से पता चला कि मृतक दीपक गांव की ही एक युवती को लेकर कुछ माह पहले ही फरार हो गया था। उस घटना को लेकर दोनों परिवार आमने-सामने आ गए थे। बाद में आपस में मारपीट भी हुई थी। विवेचना में इस मामले में पचास हजार रुपए के इनामियां बदमाश और उसके साथियों का नाम प्रकाश में आया। और पुलिस उनकी टोह में लगी रही। इसी क्रम में सोमवार 09 फरवरी की देर रात पुलिस टीम ने टोडार ग्राम से चेकिंग के दौरान, पचास हजार रुपए के इनामियां अपराधी विशाल यादव उर्फ छोटक पुत्र हरिकेश यादव निवासी ग्राम शंकरपुर थाना दुल्लहपुर जिला गाजीपुर तथा उसके साथी सौरभ यादव पुत्र संतोष उर्फ छेदी निवासी ग्राम कौवाभारी बीकापुर थाना कोतवाली जनपद गाज...

हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन

Image
  कासिमाबाद (गाजीपुर) क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोनबरसा स्थित रामलीला मैदान परिसर में सोमवार को हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने हिंदुत्व की अवधारणा को स्पष्ट किया और सनातन संस्कृति को विश्व की प्राचीनतम, वैज्ञानिक व जीवन मूल्यों से परिपूर्ण संस्कृति बताया। वक्ताओं ने कहा कि सनातन परंपरा केवल पूजा-पद्धति नहीं, बल्कि समाज, परिवार और राष्ट्र के समग्र विकास की जीवन शैली है। सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रस्तावित पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्यक्षको जन-जन के जीवन में उतारने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि इन मूल तत्वों को अपनाकर ही समाज को संगठित, सशक्त और जागरूक बनाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि इतिहास साक्षी है कि जहां हिंदू समाज कमजोर या विभाजित हुआ, वहां देश की एकता और अखंडता को क्षति पहुंची। हिंदू समाज को संगठित करने पर जोर देते हुए वक्ताओं ने कहा कि संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण ...

जल अर्पण समारोह में जल संरक्षण का संदेश

Image
 जल अर्पण समारोह में जल संरक्षण का संदेश प्रताप धारा संवाददाता अंबेडकर नगर। जनपद के ब्लॉक कटेहरी में स्थित ग्राम पंचायत हरिनाथपुर में पेयजल योजना पर आज जल अर्पण समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप विधायक कटेहरी श्री धर्म राज निषाद , विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा जी मंडल अध्यक्ष श्री लालबहादुर पाल जी, ग्राम प्रधान श्री पारसनाथ सिंह एवं जल निगम ग्रामीण से अधिशासी अभियंता श्री कमला शंकर , सहायक अभियंता श्री पवन कुमार, श्री नितेंद्र पाण्डेय , श्री अभिषेक वर्मा एवं समस्त जूनियर इंजीनियर और जल जीवन मिशन परियोजना के फर्म से श्री विवेक सेठ जी, परियोजना प्रभारी श्री सतेंद्र तिवारी जी और अन्य परियोजना से संबंधित अधिकारीगण एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जल पदयात्रा, जल बंधन , जल वंदन,जल संकल्प , जल श्रृंगार, एवं लोगों को साफ-सफाई, पानी का संरक्षण, और जल जीवन मिशन की महत्व के बारे में जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक, जागरूकता गीत, और भाषणों के माध्यम से ग्रामवासियों को पानी के महत्व और साफ-सफाई के बारे में संदे...

जिला कारागार में 13 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण की शुरुआत

Image
 जिला कारागार में 13 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण की शुरुआत  प्रताप धारा सवाददाता। अम्बेडकरनगर जिला कारागार में निरुद्ध पुरुष बंदियों के पुनर्वास और कौशल विकास की दिशा में महत्व पूर्ण पहल की गई | जिलाधिकारी महोदय की प्रेरणा एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय के निर्देशन में ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा संचालित आर-सेटी (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ) के सहयोग से 13 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण की शुरुआत हुई |  कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कारागार परिसर में आयोजित उदघाटन समारोह के माध्यम से किया गया जिसमें कारागार के जेलर आलोक सिंह, डिप्टी जेलर तेजबीर सिंह, सूर्यभान सरोज, सुश्री शीतल जायसवाल, उपायुक्त स्वतः रोजगार सुरेन्द्र प्रताप सिंह, अग्रणी बैंक प्रबन्धक कमलेश भाष्कर एवं आर-सेटी निदेशक राजेश कुमार उपस्थित रहे | जिला कारागार के जेलर आलोक सिंह ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिला प्रशासन का आभार जताते हुये कहा कि बंदियों के कौशल विकास में यह प्रशिक्षण बहुत उपयोगी सिद्ध होगा |  उपायुक्त स्वतः रोजगार सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि अगले माह तक आर-सेटी...