Posts

गाजीपुर। विद्युत संविदा व‌ रेगुलर कर्मियों में बांटा गया सुरक्षा कीट

Image
 विद्युत संविदा व‌ रेगुलर कर्मियों में बांटा गया सुरक्षा कीट सत्यप्रकाश गाजीपुर  मरदह।विद्युत वितरण खण्ड प्रथम के 33/11 केवीए के दो उपकेंद्र मरदह व‌ पंसेरवा के‌ 25 संविदा कर्मियों को शनिवार‌ को हेलमेट,ग्लैपस, सेफ्टी बेल्ट एवं जैकेट‌ का  शेफ्टी किट वितरण किया गया।मरदह उपखंड अधिकारी चन्द्रमोहन‌‌ कुमार ने‌ अपने हाथों से‌ वितरण करते हुए सभी कर्मियों को हिदायत दी पूर्ण रूप सुनिश्चित शट-डाउन लाइन निर्जीव के उपरांत ही किसी भी स्थिति में कार्य करें।साथ बिना हेलमेट,ग्लैपस और सेफ्टी बेल्ट एवम जैकेट के कोई भी‌‌ बिजली पोल पर चढ़कर कर्मी कार्य करते हुए पकड़ा गया तो सीधे ऐसे लापरवाह लोगो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी क्योंकि इन सब औजारों को कार्य करते समय उपयोग करना अति आवश्यक एवं महत्वपूर्ण है,ताकि किसी भी संविदा कर्मी के साथ कोई अनहोनी ना हो।वही बिजली निगम के जेई एसके ओझा ने सभी संविदा कर्मियों से सावधानी पूर्वक कार्य करने की सलाह दी वही ड्यूटी के दौरान शराब ना पीने की सलाह देते हुए अंतिम चेतावनी दिया गया की अगर जिसकी भी शिकायत शराब पीकर ड्यूटी करने की मिली तो सीधे ऐसे कर्...

गाजीपुर। रिश्वतखोर चकबंदी अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Image
 रिश्वतखोर चकबंदी अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार सत्यप्रकाश गाजीपुर  गाज़ीपुर । चक का सिमांकन करने हेतु आवेदन कर्ता से पन्द्रह हजार रूपये की रिश्वत की मांग चकबन्दी अधिकारी को भारी पड़ गयी। रिश्वतखोर चकबन्दी अधिकारी गजाधर सिंह को उ०प्र० सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी की टीम द्वारा सोमवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कि आवेदनकर्ता विनीत कुमार राय द्वारा गत 22 अगस्त को एक प्रार्थना पत्र आ0नं0-207/1 ग्राम पंचायत मौधियां के सीमांकन हेतु दिया गया था। चकबन्दी अधिकारी गजाधर सिंह द्वारा उक्त आराजी का सिमांकन करने हेतु आवेदनकर्ता से पन्द्रह हजार रूपये की रिश्वत मांगी। आवेदनकर्ता विनीत कुमार राय ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक उ.प्र. सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी सेक्टर वाराणसी कार्यालय पर की। जांच से आरोप की पुष्टि होने पर उ.प्र. सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी की टीम सोमवार तीस सितम्बर को गाजीपुर आ धमकी। सतर्कता टीम ने चकबन्दी अधिकारी गजाधर सिंह को सदर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्रीनगर मुहल्ले में, लवजी सिंह के किराये के मकान से शिकायतकर्ता से पन्द्रह हजार रूपये नगद उत्कोच लेते हुए गिरफ्तार कर ...

लंबे समय तक एसडीएम के अर्दली रहे राम रतन वर्मा को सेवानिवृत्त होने पर तहसील सभागार में आयोजित किया गया विदाई समारोह

Image
 लंबे समय तक एसडीएम के अर्दली रहे राम रतन वर्मा को सेवानिवृत्त होने पर तहसील सभागार में आयोजित किया गया विदाई समारोह आलापुर अंबेडकर नगर।  आलापुर तहसील स्थित वसुधा सिंह सभागार में सोमवार को लंबे समय तक एसडीएम के अर्दली रहे श्री राम रतन वर्मा के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दिया गया। इस विदाई समारोह की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी श्री सुभाष सिंह ने तथा मंच का संचालन धीरेंद्र मौर्य ने किया। समारोह के दौरान सेवानिवृत्त अर्दली राम रतन वर्मा को अंगवस्त्र, फूलमाला पहना कर व बुके देकर सम्मानित किया गया। वहीं उप जिलाधिकारी सुभाष सिंह ने राम रतन वर्मा को भी माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सरकारी कर्मी को एक दिन सेवानिवृत्त होना सुनिश्चित होता है। उन्होंने राम रतन वर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनका कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है। इनके सेवानिवृत्त होने से हम लोगों को इनकी कमी खलेगी। वहीं, सेवानिवृत्त राम रतन वर्मा ने कहा कि मुझे आलापुर की जनता ओर से ढ़ेर सारा प्यार और स्नेह मिला है। जिसे मैं कभी भु...

रोड पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Image
सत्यप्रकाश गाज़ीपुर  मरदह– थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के पास नेशनल हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा रात क़रीब 10 बजे का है उस वक्त जब युवक उस क्षेत्र में घूम रहा था।, जानकारी के अनुसार बता दे की मरदह के भवानीपुर गांव फोरलेन पर एक युवक का शव मिला बताए जा रहा है की टक्कर मारने के बाद वाहन तेजी से मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घटना को देख तत्काल मदद के लिए दौड़ लगाई, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी। स्थानीय निवासियों ने मृतक युवक की शिनाख्त के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरदह थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष थी और शिनाख्त नहीं हो सकी है। ऐसा प्रतीत होता है कि युवक विक्षिप्त था।

छुट्टा पशु किसान की फसल को खाकर कर दे रहे हैं बर्बाद

Image
   छुट्टा पशु किसान की फसल को खाकर कर दे रहे हैं बर्बाद हिमांशु शर्मा, मऊ।     उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के कोपागंज ब्लॉक अंतर्गत धवरियासाथ ग्राम के किसान आजकल छुट्टा आवारा पशुओं से काफी परेशान है । आलम यह है कि गांव में छोटा आवारा पशु पहुंचकर किस की फसलों को खाकर उसे फसल को बर्बाद कर दे रहे हैं जिससे किसानों के आगे भुखमरी का संकट मंडराने लगा है ।     वही जब इसकी शिकायत किसान ने कोपागंज के खंड विकास अधिकारी सहित धवरियासाथ के ग्राम पंचायत अधिकारी से कर रहे हैं तो वह इन शिकायतों पर कोई संज्ञान ले नहीं रहे हैं । लिहाजा किसान छुट्टा आवारा पशुओं से काफी परेशान हैं । गांव के किसान विक्रांत सिंह ने बताया कि उनके पास चार बीघा की ही सिर्फ खेती है और उस खेती के भरोसे करीब 17 लोगों का परिवार का भरण पोषण होता है । उनके फसलों को आवारा और छुट्टा पशु खाकर उनके खेतों को बर्बाद कर दिया है । वह अपने गांव में आवारा और छुट्टा पशुओं की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी लेकिन मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने के बाद जनपद के अधिकारियों ने इनकी शिकायत को बिना कुछ किए निस्तारित...

दिनदहाड़े हुई डेढ़ लाख रुपए और चैन छीनैती

Image
  सत्यप्रकाश गाज़ीपुर मरदह थाना के अंतर्गत:हौसला बुलंद लुटेरों ने दिनदहाड़े छीनैती की वारदात को गुरुवार को दोपहर 2:30 के लगभग बजे सिगेंरा अंडरपास के पास फिल्मी स्टाइल में अंजाम दिया। कासिमाबाद से लौट रहे सेवठा गांव निवासी दो सगे भाइयों से डेढ़ लाख रुपए और एक सोने की चेन मारपीट कर तीन बाइक से आए 10 की संख्या में हौसलाबंद बदमाशों ने लूट लिया। और दोनों भाइयों को लहूलुहान कर लुटेरे फरार हो गए।दिनदहाड़े हुई इस घटना से सनसनी फैल गई सूचना पर पहुंची पहुंचे सीओ कासिमाबाद चोब सिंह ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। मरदह थाना क्षेत्र के सिंगेरा(सेवठा)गांव निवासी दो सगे भाई शशिकांत सिंह और सत्येंद्र सिंह ट्रक चलवाते हैं आज दोपहर बाद कासिमाबाद से ट्रक का हिसाब करके घर वापस आ रहे थे तभी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पुलिया के नीचे सिंगेरा के पास अभी बाइक से दोनों भाई पहुंचे ही थे कि तभी नकाबपोश बदमाश दोनों भाइयों को रोक कर लगभग 10 की संख्या में मारने पीटने लगे और उनके पास से डेढ़ लाख रुपए और एक सोने की चेन छीन कर मौके से फरार हो गए घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और लुटेरों की ध...

सामुदायिक चिकित्सालय घोसी से न हो एक भी मरीज रेफर -अरविंद पांडेय

Image
सामुदायिक सामुदायिक चिकित्सालय घोसी से न हो एक भी मरीज रेफर -अरविंद पांडेय   मऊ। मंगलवार को दवा विक्रेता कल्याण समिति घोसी के संरक्षक तीर्थराज सिंह के न्यू जनता मेडिकल स्टोर मझवारा मोड़ पर एक फ्री कैंप का आयोजन हुआ जिसमें कई डाक्टर साहब के देखरेख में लगभग दो सौ पचास मरीजों का इलाज हुआ और मरीजों को फ्री में दवा भी बांटी गई,, इस कैंप का उद्घाटन घोसी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक सुधाकर सिंह एवं दवा विक्रेता कल्याण समिति घोसी एवं घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय द्वारा हुआ, संचालन सचिव रमेश चंद्र सिंह ने किया, दवा विक्रेता कल्याण समिति घोसी एवं घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने विधायक सुधाकर सिंह से संबोधित करते हुए अनेक घोसी की तरक्की के लिए अनेक विषयों पर चर्चा की एवं यह भी कहा कि सामुदायिक चिकित्सालय घोसी पर जो भी मरीज चाहे एक्सीडेंटल हो या या सीरियस हो सभी को तुरन्त मऊ के लिए रेफर कर दिया जाता है, घोसी कई किलोमीटर के मरीजों का इलाज करता है तो विधायक जी सामुदायिक चिकित्सालय घोसी पर वह सारे सिस्टम उपलब्ध कराया जाय कि किसी भी मरीज को मऊ के ल...

एक करोड़ 60 लाख रुपये के अवैध गांजा के साथ दो गिरफ्तार

Image
 एक करोड़ 60 लाख रुपये के अवैध गांजा के साथ दो गिरफ्तार   1करोड़ 60 लाख रुपये के अवैध गांजा के साथ दो गिरफ्तार   सत्यप्रकाश गाजीपुर  गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 09/09/2024 को थानाध्यक्ष भांवरकोल द्वारा मय हमराहियान के साथ पूर्वाचंल एक्सप्रेस वे एक्जिट प्वाइंट पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, कि उसी समय प्रभारी स्वाट /सर्विलांस टीम को मुखबिर खास की सूचना पर कि बिहार की तरफ से एक वाहन माडल टाटा 1109H Ex2 6 आ रही है जिसमें भारी मात्रा में अवैध गांजा है, यदि जल्दी किया जाये तो मय माल के पकड़ा जा सकता है । इस सूचना पर पूर्वाचंल एक्सप्रेसवे एक्जिट प्वाइंट पर मौजूद थानाध्यक्ष भांवरकोल को अवगत कराकर टोल प्लाजा के पास उक्त वाहन को संयुक्त पुलिस बल द्वारा हिकमत अमली से रोकवाकर उसमें बैठे 02 व्यक्तियो को समय करीब 16.30 बजे पकड़ लिया गया। जिनके कब्जे से वाहन में लदा 640 किलोग्राम (6.40) कुन्तल नाजायज गांजा व फर्जी नम्बर प्लेट लगी 06 पहिया वाहन, माडल-टाटा 1109H Ex2 बरामद किया गया। उक्त दोनो अभियुक्तगण के विरुद्ध था...

भगवती इण्टर कॉलेज के इंटरमीडिएट के प्रथम वर्ष के छात्रों ने मंडल स्तरीय व जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में मेडल जीतकर विद्यालय का नाम किया रोशन

Image
 भगवती इण्टर कॉलेज के इंटरमीडिएट के प्रथम वर्ष के छात्रों ने मंडल स्तरीय व जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में मेडल जीतकर विद्यालय का नाम किया रोशन  मरदह गाजीपुर। महाहर धाम में स्थित माता भगवती इण्टर कॉलेज के इंटरमीडिएट के प्रथम वर्ष के छात्रों ने मंडल स्तरीय व जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में मेडल जीतकर विद्यालय का तथा क्षेत्र का नाम जनपद में रोशन करने का कार्य किए।जिसके बाद मंगलवार को विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन कर पहलवानों को सम्मानित किया गया।मालूम हो कि जिले के रामकरन इण्टर कालेज सिधौना में आयोजित 68 वीं मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर 17 में 65 किलों भार वर्ग में विद्यालय के छात्र अमित यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं दूसरी ओर 48 किलों भार वर्ग में अमित यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त करने का गौरव प्राप्त किया।साथ ही साथ जिला स्तरीय कुश्ती में  सचिन चौहान ने 60 किलो भार में प्रथम व कृष्णा चौहान को द्वितीय स्थान पर यह उपलब्धि प्राप्त हुई। विद्यालय परिसर में मंगलवार को समारोह पूर्वक चारों पहलवानों का  साफा बांधकर,माल्यार्पण करके जोरदार नागरिक अभि...

विश्व हिंदू महासंघ ने राशन की दुकानों पर की छापेमारी

Image
 विश्व हिंदू महासंघ ने राशन की दुकानों पर की छापेमारी हिमांशु शर्मा, मऊ।         विश्व हिंदू महासंघ के मंडल प्रभारी आशुतोष सिंह ने लोगों से मिल रही राशन वितरण में की जा रही अनियमितता की शिकायत पर आज मोहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के एकडंगा ,दौलसेपुर , चिरैयाकोट सब्जी मंडी , कोलौरा ग्राम की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर छापेमारी की । छापेमारी के दौरान विश्व हिंदू महासंघ के आजमगढ़ मंडल के मंडल प्रभारी आशुतोष सिंह ने पाया कि जिला पूर्ति विभाग द्वारा आवंटित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों द्वारा राशन कार्ड धारकों को कम अनाज दिया जा रहा है । साथ ही जिला पूर्ति विभाग कोटेदारों से प्रति कुंतल 100 रुपए बोरी की वसूली कर रहा है । आशुतोष सिंह की छापेमारी की सूचना पाकर मोहम्मदाद तहसील क्षेत्र के काफी कोटेदार दुकान बंद कर फरार हो गए ।  वही छापेमारी के दौरान रानीपुर ब्लाक के कमथरी गांव की कार्ड धारक केसरी ने बताया कि उसका गांव के बबलू गुप्ता नाम के कोटेदार के यहां छह यूनिट का कार्ड है । लेकिन कोटेदार द्वारा उनको पांच यूनिट करीब 25 किलो ही अनाज दिया जाता है । कभी-कभी तो 25 ...

फर्जी तरीके से नियुक्त किए गए 22 अध्यापक और कर्मचारी

Image
 फर्जी तरीके से नियुक्त किए गए 22 अध्यापक और कर्मचारी 28 अन्य पर भी लटकी हैं तलवारें  कर दिया गया करोड़ों का एरियर का भुगतान हिमांशु शर्मा,मऊ ।  शिक्षा विभाग में नियमों की अनदेखी करके की गई नियुक्तियों का मामला दिन पर दिन गहराता जा रहा है, विभागी सूत्रों की माने तो जनपद में विगत वर्षों में डीआईओएस कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों की मिली भगत से 22 अध्यापकों व कर्मचारियों की बैक डेट में नियुक्ति कर उसका एरियर का भुगतान करने का मामला सामने आया है । नवागत डीआईओएस रमेश सिंह ने जब जनपद का कारभार संभाला तो जांच में पाया कि पिछले कार्यकाल के दौरान कार्यालय के अधिकारी और बाबुओं द्वारा फर्जी तरीके से 22 अध्यापकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की फर्जी तरीके से नियुक्ति कर दी गई । वहीं करोड़ों रुपए के एरियर का भुगतान भी कर लिया गया है । जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने सभी 22 नियुक्तियों और उसके एरियल के भुगतान की पत्रावलियों की गहनता से जांच पड़ताल कर रहे है ।       जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह द्वारा विगत दिनों फर्जी तारीके से किए गए 22 नियुक्तियों के ...

अधिशासी अभियंता की दिनदहाड़े हत्या से जनपद में हड़कंप, मौके पर पहुंचे एसपी, प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन

Image
जनपद-सुलतानपुर में उ0प्र0 जल निगम के अधिशासी अभियंता की हत्या  के विरोध में प्रदेश के अभियंताओं में भारी आक्रोश सुलतानपुर।  इं0 संतोष कुमार, अधिशासी अभियंता, उ0प्र0 जल निगम, जनपद-सुल्तानपुर में कार्यरत थे, जो विनोबापुरी क्षेत्र में किराये के मकान में रहते थे। संज्ञान में आया है कि इं0 संतोष कुमार, अधिशासी अभियंता की दिनंाक 17.08.2024 को संविदा पर नियुक्त व्यक्ति द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है। जिसके खिलाफ अधिशाषी अभियंता द्वारा अनेक बार पत्र लिख कर उसकी सेवा समाप्त करने हेतु अनुरोध किया गया था । उक्त घटना से प्रदेश के अभियंताओं में भारी आक्रोश है। उ0प्र0 इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार डाॅक्टर की भाॅति अधिशासी अभियंता की हत्या में संलिप्त अभियुक्तों की 6 घंटे में गिरफ्तारी एवं अभियंताओं को सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराये जाने हेतु मा0 मुख्यमंत्री जी से माॅग की गयी है। यदि उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही नहीं की जाती है तो प्रदेश के समस्त अभियंत...

अम्बेडकरनगर पुलिस टीम द्वारा 3 शातिर चोर गिरफ्तार , 06 चोरी की गई मोटरसाईकिल बरामद

Image
 अम्बेडकरनगर पुलिस टीम द्वारा 3 शातिर चोर गिरफ्तार , 06 चोरी की गई मोटरसाईकिल बरामद  आलापुर,अंबेडकरनगर। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ के द्वारा अपराध व अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु व वाछिंत अभियुक्तो की गिरफ्तारी के संबंध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन मे व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी एवं क्षेत्राधिकारी आलापुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व मे थाना आलापुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 15.08.2024 को थाना से रवाना होकर मुखबिर की सूचना पर मु०अ०स०-186/2024 धारा-303(2), 317(2), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस से सम्बन्धित- वांछित अभि0 01-हिमांशु पाण्डेय पुत्र संदीप पाण्डेय निवासी बहिगवां जोगीपुर थाना आलापुर अम्बेडकरनगर उम्र करीब 18 वर्ष, 02-प्रिंस उर्फ आकाश पुत्र आशुतोष निवासी ग्राम सतरही थाना आलापुर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र करीब 19 वर्ष,को दिनांक 15.08.2024 को समय करीब 20.45 बजे यादव चौक के पास थाना आलापुर अम्बेडकरनगर से दो अदद चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया व अभि0 03-अंकुर यादव उर्फ अंकित उर्फ उदय यादव पुत्र हरिश्चन्द्र यादव निवासी बहरामपुर...

पूर्ति अधिकारी विकास गौतम सहित इंस्पेक्टर एवं बाबू के खिलाफ विश्व हिंदू महासंघ ने खोला मोर्चा

Image
  पूर्ति अधिकारी विकास गौतम सहित इंस्पेक्टर एवं बाबू के खिलाफ विश्व हिंदू महासंघ ने खोला मोर्चा      खबर उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद से है जहां पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संगठन विश्व हिंदू महासंघ के आजमगढ़ मंडल के मंडल प्रभारी आशुतोष सिंह ने मऊ जिले के जिला पूर्ति अधिकारी विकास गौतम एवं कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर हर्षिता राय एवं बाबू गगन सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है । अपने ही सरकार में तैनात जिला पूर्ति अधिकारी विकास गौतम और मोहम्मदाबाद क्षेत्र के इंस्पेक्टर हर्षिता राय व जिला पूर्ति कार्यालय में तैनात बाबू गगन सिंह एवं रिटायर्ड बाबू शमशेर सिंह की मिली भगत से मोहम्मदाबाद क्षेत्र सहित पूरे जिले से कोटेदार से प्रति कुंतल बोरी पर 100 रुपए की वसूली की जा रही है साथी जिला पूर्ति कार्यालय के अधिकारी एवं इंस्पेक्टर हर्षिता राय द्वारा जानबूझकर कोटेदारों को कम अनाज मुहैया कराया जा रहा है । जिससे भ्रष्टाचार किया जा सके ।     मोहम्मदाबाद क्षेत्र से मिल रही शिकायतों को देखते हुए आज विश्व हिंदू महासंघ के आजमगढ़ ...

बिजली विभाग की घोर अनियमितता से उपभोक्ता परेशान और बेहाल - सुनील राम

Image
गाजीपुर:उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर जिला कांग्रेस कमेटी गाजीपुर एवं शहर कांग्रेस कमेटी गाजीपुर के तत्वाधान में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं तथा वरिष्ठ नेताओं ने लाल दरवाजा स्थित बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता के ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन किया गया एवं महामहिम राज्यपाल द्वारा जिला अधिकारी के माध्यम से बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भी दिया गया धरने में कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिजली विभाग बेलगाम हो गया है उपभोक्ता परेशान है बिजली का तार जर्जर हो गया है बिजली बिल की अनियमितता से उपभोक्ताओं से वसूली की जा रही है इसको लेकर कांग्रेस पार्टी का एकदीसीय धरना प्रदर्शन किया गया।                     धरने को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि बिजली विभाग की घोर अनियमितता से उपभोक्ता परेशान और बेहाल स्मार्ट मीटर के नाम पर बिल का ज्यादा आना, तार जर्जर होना , अनियमित बिजली बिल आना, जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलने में महीनो दिन लग जा रहे हैं। इस तरह के गंभीर मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्...

लेखपाल पर भ्रष्टाचार का आरोप ,परिवार सहित ग्राम पंचायत सचिवालय पर दिया धरना

Image
 लेखपाल पर भ्रष्टाचार का आरोप ,परिवार सहित ग्राम पंचायत सचिवालय पर दिया धरना  मरदह, गाजीपुर से सत्य प्रकाश की रिपोर्ट  मरदह ब्लाक के रानीपुर ग्राम पंचायत सचिवालय पर गाँव निवासी लल्लन राम ने गांव के लेखपाल के भ्रष्टाचार के खिलाफ पत्नी एवं बच्चो के साथ बैठक कर धरना दिया । चेतावनी दी कि उसकी समस्या का समाधान एवं आरोपी लेखपाल पर कार्यवाही नही की गयी तो जिला मुख्यालय पर पुनः परिवार सहित धरने पर बैठेंगे। आरोप लगाया कि उसके गाँव मे तैनात लेखपाल वकील बिन्द ने उसके विपक्षी से मिलीभगत कर उसके विपक्षी से मिलीभगत कर सरकारी बंजर की जमीन कब्जा कर लिया है एवं कुआ भी पाट डाला है । इस संदर्भ में उन्होंने ग्राम प्रधान सहित थाना दिवस,तहसील दिवस एवं जिलाधिकारी को कई बार प्रार्थना पत्र देने पर कोई कार्यवाही तो नही की गयी उल्टे लेखपाल द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा करने का 75 हजार रुपये जुर्माना की नोटिस लल्लन राम को भेजवा दिया है । लेखपाल की सह पर गांव के दबंगो ने उसका रास्ता भी बाधित कर दिया है । इस अवसर पर लल्लन राम के साथ उनकी पत्नी निर्मला देवी पुत्र साहिल पुत्री रेखा,सुलेखा धरने पर बैठी र...

कटेहरी विधानसभा उप चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा

Image
कटेहरी विधानसभा उप चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा  अंबेडकर नगर ।  रविवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह,क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र की उपस्थिति में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता और महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह की संचालन में कटेहरी के देव इंद्रावती महाविद्यालय में भाजपा के कटेहरी विधान सभा के शक्तिकेंद्र संयोजक,प्रभारी और प्रवासी गणों की बैठक कर चुनावी चक्रव्यूह भेदने की गुर सिखाने के साथ ही विधान सभा क्षेत्र की मंडलों में अब तक हुए तैयारी की समीक्षा किया।     प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि कुछ कमियों और तैयारियों में कमी की वजह से लोक सभा चुनाव में अपेक्षित सफलता नहीं मिली।छोटी छोटी जिम्मेदारी को बड़ी जिम्मेदारी समझ कर पूरा किया जाना चाहिए। भाजपा में ही समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज है। कहा कि संगठन द्वारा सुझाए गए शक्तिकेंद स्तर की कार्यों और कार्यक्रमों को पूरे मनोयोग से पूरा किया जाना चाहिए।बूथ समिति और पन्ना प्रमुख की भूमिका चुनाव में महत्...

बेलसडी़ गांव में लगे ग्राम चौपाल के माध्यम से सुनी गई फरियाद

Image
बेलसडी़ गांव में लगे ग्राम चौपाल के माध्यम से सुनी गई फरियाद मरदह।कागज़ों पर दौड़ रहा ग्राम चौपाल योजना,उत्तर प्रदेश में गांवों के विकास को गति देने के लिए ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा।गांव की चौपाल में स्थानीय जनप्रतिनिधियों दर्जनों विभाग को बुलाया जा रहा ताकि वहां की वास्तविक समस्याओं से सरकार को अवगत कराया जा सके।ग्राम चौपाल को भव्य रूप से सफल बनाने के लिए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है ताकि बड़ी संख्या में ग्रामीण इसका हिस्सा बनें।परन्तु सिर्फ ग्राम विकास, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग के द्वारा ही इस योजना को दौड़ाया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों का मोहभंग हो चुका है।शुक्रवार को विकास खंड के बेलसड़ी व पड़िता गांव में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया गया।जिसमें दोनों ग्राम पंचायत में मनरेगा के कार्यों,मजदूरी भुगतान,महिला सहेलियों,समूह गठन,बीओ,सीएलएफ, बीसी सखी,विद्युत सखी,लखपति महिला सहित किए गए कार्यों के निरीक्षण और उनके द्वारा किए गए सभी कार्यों की समीक्षा की गई।पड़िता गांव में एडीओ आईएसबी भूपेंद्र‌ ...

मां जनक दुलारी देवी का मनाया जाएगा अवतरण दिवस , भंडारे का होगा आयोजन

Image
मऊ।    उत्तर प्रदेश के हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिलखी ग्राम में जन्मी मां जनक दुलारी देवी का जन्मदिवस आगामी चार अगस्त को जिले की समस्त बरनवाल समितियां मिल कर मनाएंगी । जहां अवतरण दिवस के उपलक्ष पर बरनवाल समिति के लोग पांच हजार लोगों के लिए भंडारे का आयोजन करने जा रहें हैं । पत्रकार वार्ता कर कार्यक्रम के अध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल ने इसकी जानकारी दी है ।       रवि प्रकाश बरनवाल ने बताया कि 1979 में जन्मी मां पार्वती की अवतार माने जाने वाली जनक दुलारी देवी अपनी घोर तपस्या और साधना के बल पर भगवान शिव को प्राप्त कर लिया था । इनकी तपस्या की चर्चा दूर दूर तक थी । मां जनक दुलारी देवी ने अपनी तपस्या से 17 वर्ष की आयु में समधी ले लिया था । उनके अवतरण दिवस को भव्य बनाने के साथ मां जनक दुलारी देवी के स्थान को तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने के लिए सभी बरनवाल समितियों ने संकल्प लिया है । 

कर विभाग में कार्यरत् कल्पनाथ राम सेवानिवृत्त

Image
 कर विभाग में कार्यरत् कल्पनाथ राम सेवानिवृत्त पालिकाध्यक्ष ने समस्त बकायों की अदायेगी का दिया निर्देश मऊ ।। नगर पालिका में टैक्स विभाग में कार्यरत् कर्मचारी कल्पनाथ राम आज सेवानिवृत्त हो गये । उन्होंने 19 मार्च सन 1985 को पालिका में पद भार ग्रहण किया था , जबकि आज 31 जुलाई को वह सेवानिवृत्त हो गए । उनके रिटायर होने पर आज पालिका में विदाई समारोह का आयोजन किया गया । समारोह में पालिकाध्यक्ष एवं अधिकारियों द्वारा उन्हें अंगवस्त्र एवं मालार्पण कर सम्मानित किया गया । उन्होंने पालिका को 39 वर्ष तक सेवायें दीं ।       नगर पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने कल्पनाथ राम के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें हर प्रकार के बकायों को शीघ्रातिशीघ्र अदा करने का निर्देश देते हुये कहा कि मैं चाहता हूँ कि कर्मचारी जब रिटायर हों तो उसी दिन उनके सभी बकाये की राशि चेक के रूप में उनके हवाले कर दी जानी चाहिये। उन्होंने कहा कि कल्पनाथ राम ने अपने 39 वर्षीय कार्यकाल में स्वच्छ छवि एवं जिम्मेदारी से काम किया है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है कि इनती बड़ी मुद्दत में व्यक्ति की छवि साफ सुथरी बनी रहे । इसके लिये उन्हें य...

जिला अस्पताल की जांच रिपोर्ट में किडनी फेल , पीड़ित जब लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल पहुंचा तो सब कुछ मिला ठीक

Image
जिला अस्पताल की जांच रिपोर्ट में किडनी फेल , पीड़ित जब लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल पहुंचा तो सब कुछ मिला ठीक जिला अस्पताल की बदहाल स्थिति को उजागर करता यह प्रकरण मऊ से संवाददाता हिमांशु शर्मा की रिपोर्ट      उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह व उपाध्यक्ष सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन ने मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा है कि मेरे पिताजी की तबीयत खराब होने पर सदर अस्पताल में जांच कराया । जिसमें उनकी किडनी खराब बताई गई । जांच रिपोर्ट लेकर डा. शैलेश कुशवाहा को दिखाया, तो उन्होंने राय दिया कि कहीं अच्छे डाक्टर को दिखा लीजिए, मरीज की स्थिति बहुत नाजुक है तथा मरीज को डायलिसिस कराना पड़ेगा । ऐसी स्थिति में पैसे रुपए का इंतजाम करके मैं अपने पिताजी को लखनऊ के मेदांता हास्पिटल में लेकर गया । जहां उन्हें रिपोर्ट देखते ही भर्ती कर लिया गया । भर्ती करने के बाद जांच कराई गई । जिसमें उन्हें बताया गया कि वह बिल्कुल ठीक हैं, स्वस्थ है, किडनी बिल्कुल सही है और 24 घंटे बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया।      इस संबंध में जब सीएमएस सदर से मुल...

बेसिक शिक्षा विभाग के अरमानों पर जहां पानी फेर रहे कर्णधार

Image
  बेसिक शिक्षा विभाग के अरमानों पर जहां पानी फेर रहे कर्णधार  गाजीपुर मरदह से सत्य प्रकाश की रिपोर्ट  लाख कोशिशों के वावजूद भी शिक्षक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं  गाजीपुर। शिक्षा क्षेत्र मरदह में परिषदीय विद्यालय‌ के शिक्षक योगी सरकार,बेसिक शिक्षा विभाग के अरमानों पर जहां पानी फेर रहे हैं।वहीं वर्तमान बीईओ द्वारा कराएं गये सभी‌ उपलब्धियों व कार्यो को भी धूमिल करते हुए पलिता लगा रहे हैं।शिक्षकों के अन्दर सुधार नाम की कोई झलक भी देखने को नहीं मिल रही,चाहे लाख कोशिशें,कवायदे कर लें सरकार व संबधित विभाग,उसके बाद भी ब्लाक के शिक्षकों में कहीं कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा हैं।शासन के दिशा निर्देशों पर मिट्टी पलीता लगाते हुए उच्चधिकारियों के आंखों में धूल झोंकते नजर आ रहे।खंड शिक्षाधिकारी मरदह दिन हो या रात हर पल शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की जुगत में जुटे हुए हैं।सभी विभागीय दिशा निर्देशों को धरातल पर पहुंचाने के बहुत सारे जतन व प्रयास में लगे हैं उसके बाद भी ऐसे महानुभाव (शिक्षक)शिक्षा व्यवस्था को बेपटरी करने हुए अप-डाउन में लगे हुए हैं।शुक्रवार को जब‌ पत्रकारों की टीम ...

लम्बे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से मची हाहाकार

Image
  सत्यप्रकाश गाज़ीपुर  गाजीपुर।वृहस्पतिवार की शाम तीन बजे से शुक्रवार शाम पांच बजे तक   विद्युत आपूर्ति बाधित होने से मरदह,पृथ्वीपुर,पंसेरवा पावर हाउस से   26 घंटे तक बिजली गुल रहने से 150 गांवों की दो लाख से ऊपर की आबादी रही काफी प्रभावित।मानसून बारिश में भी उमस भरी गर्मी में लोग पूरे समय बिजली को लेकर बिलबिलाते हुए दिखे।मालूम हो की वृहस्पतिवार को शाम तीन बजे तेज‌ हवा बारिश बूंदाबांदी शुरू के बीच लाइट गुल हो गई।जो दूसरे दिन देर शाम तक वापस लौटी तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। मालूम हो कि बढ़ुआ गोदाम पावर स्टेशन पर बिजली सप्लाई के लिए लगाएं गये 132 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले कई दिनों से टेक्निकल फाल्ट के कारण जल उठा था,दूसरे टांसफार्मर से कार्य लिया जा रहा उसमें टेक्निकल रूकावटें उत्पन्न हो गयी जिससे 26‌ घंटे बिजली गुल रही। वहीं दूसरी ओर मेन‌ सप्लाई 33 हजार पावर विद्युत सप्लाई बिजली निगम के विभागीय नये आदेशों व रोस्टिंग के तहत बढ़ुआ गोदाम मऊ‌‌ जिले से‌ ब्रेक डाउन में भी रही।विभाग के स्थानीय संविदा कर्मी शुक्रवार को कई जगहों पर 33 हजार केवीए फाल्ट को भी...

बीजेपी कार्यकर्ताओं की नाराजगी सरकार में मनमाना हुए अधिकारी अधिशासी अभियंता का पुतला दहन

Image
   गाजीपुर  से सत्य प्रकाश की रिपोर्ट दुल्लहपुर बाजार में बिजली विभाग के खिलाफ भाजपा नेता अनिल पांडेय के नेतृत्व में उग्र प्रदर्शन कर अधिशासी अभियंता का पुतला दहन किया गया बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता अनिल पांडेय ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की अधिकारी भ्रष्ट हो चुके है , जनता की आवाज को अनसुना कर रहे है ,अभी भी अधिकारी नहीं सुधरे तो बिजली विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जायेगा। एक महीने से बीजेपी में खीच तान चल रही थी उत्तर प्रदेश के up मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बार बार आला कमान को बताने की कोशिश कर रहे थे की कार्यकर्ताओं की आवाज को अधिकारी नहीं सुन रहे है ।जिस वजह से कार्यकर्ता नाराज है । उसका असर दुल्लहपुर बाजार में देखने को मिला , बीजेपी के नेता अनिल पांडेय व्यापार मंडल के सदस्यों के साथ मिल कर सरकार में रहते हुए भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया, जम कर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की गई, 20मिनट तक आजमगढ़ से गाजीपुर मार्ग बाधित रहा जाम के वजह जाम की वजह। से रेलवे क्रासिंग के बीच सवारी गाड़ी व शिफ्ट दिजार फस गई समय रहते गाड़ी को पीछे कर लिया...

एनटीपीसी टांडा में बालिका सशक्तीकरण कार्यशाला का हुआ समापन

Image
  अम्बेडकर नगर। एनटीपीसी टांडा द्वारा नैगमिक सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत बालिका सशक्तीकरण मिशन के एक माह की निःशुल्क आवासीय कार्यशाला का समापन समारोहपूर्वक किया गया।  समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि, श्री अविनाश सिंह, जिलाधिकारी, अम्बेडकर नगर एवं विशिष्ट अतिथि डॉ कोस्तुभ, ज़िला पुलिस अधीक्षक, श्री अनुराज जैन, मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना के कार्यकारी निदेशक श्री ए.के. चट्टोपाध्याय, श्री मोहन लाल गुप्ता, उप ज़िलाधिकारी टांडा एवं एनटीपीसी की गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती कृष्णा चट्टोपाध्याय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर परियोजना के महाप्रबंधकगण, सभी विभागाध्यक्ष, गरिमा महिला मंडल की उपाध्यक्षा एवं अन्य सदस्याएं व बालिका सशक्तीकरण कार्यशाला की बालिकायें एवं उनके अभिभावकगण तथा मेसर्स माई जेन संस्था की कोओर्डिनेटर एवं फेकेल्टी सदस्याएं उपस्थित रहीं।   कार्यक्रम के आरम्भ में कार्यकारी निदेशक श्री ए.के. चट्टोपाध्याय ने सभी का स्वागत किया एवं बालिका सशक्तीकरण कार्यशाला के बारे मे विस्तार से बताया।श्री चट्टोपाध्याय ने कहा कि यहाॅ बालिकाओं के उज्ज...

खान मुबारक गैंग का सक्रिय सदस्य हिस्ट्रीशीटर सतीश यादव पुत्र छब्बूलाल यादव गिरफ्तार

Image
खान मुबारक गैंग का सक्रिय सदस्य हिस्ट्रीशीटर सतीश यादव पुत्र छब्बूलाल यादव गिरफ्तार  अम्बेडकरनगर   हंसवर पुलिस टीम द्वारा दिनांक-14.06.2024 को मुखबिर की सूचना पर खांन मुबारक गैंग के सक्रिय सदस्य व मजरिया हिस्ट्रीशीटर सतीश यादव पुत्र छब्बूलाल यादव निवासी हरसम्हार थाना हंसवर जनपद अम्बेडकरनगर को पुलिया नं0- 06 नरायाणपुर प्रीतमपुर रोड से समय करीब 22.20 बजे एक अदद नाजायज तमंचा .315 बोर एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-144/24 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया ।  अपराधिक इतिहास- 1.मु0अ0सं0-163/07 धारा- 394/411/302/307/120बी भादवि0 व 7 सीएलए एक्ट थाना कर्नलगंज इलाहाबाद  2.मु0अ0सं0-184/07 धारा-3/25 आर्मस एक्ट थाना कर्नलगंज जनपद इलाहाबाद  3.मु0अ0सं0-444/07 धारा-2/3 उ0प्र0 गिरोह वन्द अधि0  4.मु0अ0सं0-184/07 धारा-110 जी सीआरपीसी थाना हंसवर अ0नगर  5.मु0अ0सं0-122/06 धारा-307 भादवि0 थाना हंसवर अ0नगर  6.मु...

मऊ :ग्राम प्रधान और सचिव की लापरवाही से गांव में फैल सकता है संक्रमण

Image
 ग्राम प्रधान और सचिव की लापरवाही से गांव में फैल सकता है संक्रमण मऊ जिले के परदहाँ विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरवाँ में साफ सफाई के आभाव में घरों से निकलता नाबदान का गन्दा पानी सड़कों पर बजबजा रहा है जिससे आने-जाने वाले ग्रामीण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं, जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है । सरवाँ गांव के ग्रामीणों के घरों का गन्दा पानी नालियों में जाम पड़ा हुआ है जिसकी दुर्गन्ध की वजह से स्थानीय लोगों में संक्रामक बिमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है । गन्दगी एवं विकास कार्यों के सम्बन्ध में मुहम्मद शमशेर एवं मुहम्मद हफीज आदि लोगों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव के द्वारा हम लोगों के मुहल्ले में नालियों एवं सड़कों का निर्माण नहीं कराया जा रहा है । गांव में जगह-जगह सड़कें टूटी-फूटी हुई है, तो वहीं किसी-किसी गली में सड़कों का निर्माण हुआ ही नहीं है जबकि सरकार द्वारा ग्राम पंचायत के विकास के लिए करोड़ो रुपए सरकार द्वारा दिये जा रहें हैं लेकिन फर्जी तरीके से विकास कार्य सिर्फ कागजों में दिखाकर ग्राम प्रधान बच्चे लाल एवं ग्राम पं...

तमंचे से जानलेवा हमला करने के आरोपियों को 10 वर्ष की सजा

Image
अम्बेडकर नगर।   न्यायालय जनपद अम्बेडकरनगर द्वारा थाना इब्राहिमपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 03/2015 धारा- 307,384,120B भादवि0 बनाम 01.मोनू दुबे पुत्र जगदीश नरायन दुबे नि0 भरौनी थाना-बढ़हलगंज जनपद-गोरखपुर 02. धनेश यादव उर्फ सोनू पुत्र रमाकान्त यादव नि0 टड़वा श्रीराम  थाना-उरुवा बाजार जनपद-गोरखपुर 03. कृष्ण नन्दन वर्मा पुत्र स्व0 राम केवल नि0 हुसैनपुर सुधाना थाना-अलीगंज जनपद-अम्बेडकरनगर 04. धर्मेन्द्र कुमार गोस्वामी पुत्र रामराज गोस्वामी नि0 बहरोनपुर थाना-इब्राहिमपुर जनपद-अम्बेडकरनगर 05.रणजीत सिंह उर्फ कोले सिंह पुत्र इन्द्रपाल सिंह नि0 जगुई थाना-इब्राहिमपुर जनपद-अम्बेडकरनगर 06. रमेश हरिजन पुत्र रामवृक्ष हरिजन नि0 भगमलपुर थाना-नगरा जनपद-बलिया पंजीकृत किया गया था जिसमें माननीय न्यायालय अम्बेडकरनगर  द्वारा अभियुक्तगण उपरोक्त को धारा- 307 भादवि0 में 10-10 वर्ष सश्रम कारावास व 10,000-10,000/- रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।  गौरतलब है कि दिनांक 12.01.2015 को वादी संतोष कुमार वर्मा पुत्र रामजतन वर्मा नि0 कस्बा उतरेथू बाजार थाना इब्राहिमपुर जनपद अम्बेडकरनगर के दवाखाना पर...

विकास खंड स्तरीय एक दिवसीय किसान गोष्ठी/कृषि निवेश मेले का आयोजन सम्पन्न

Image
 विकास खंड स्तरीय एक दिवसीय किसान गोष्ठी/कृषि निवेश मेले का आयोजन सम्पन्न   रिपोर्ट सत्यप्रकाश मरदह गाजीपुर। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड स्तरीय एक दिवसीय गोष्ठी/कृषि निवेश मेला का आयोजन राजकीय कृषि निवेश केंद्र के प्रांगण में शुक्रवार को किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए उप‌ कृषि निदेशक अतेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार ने किसानों के हित में कई योजनाएं संचालित कर रखी हैं।जिसका लाभ पाने के लिए किसान अपने नजदीकी कृषि केंद्र पर पहुंचकर जानकारी व लाभ प्राप्त कर सकते हैं।जनपद के सभी केंद्र पर इस समय कई वेराइटी के धान बीज उपलब्ध है वहां से ले सकते हैं।साथ ही साथ उचित परामर्श व तकनीकी जानकारी प्राप्त कर वैज्ञानिक पद्धति के आधार पर कम लागत में अच्छी पैदावार कर,अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,‌केसीसी,किसान सम्मान निधि पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहां कि फ़रवरी 2019 से‌ पहले की जमीन या वारासत की जमीन जिसके नाम अंकित है पीएम किसान सम्मान निधि योजना में किसानों के खाते में सीधा पैसा भेजा जा ...

नरेंद्र मोदी को एनडीए दल का नेता चुने जाने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Image
 नरेंद्र मोदी को एनडीए दल का नेता चुने जाने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न आलापुर अंबेडकर नगर।  आज विधानसभा आलापुर 279 देवरिया बाजार में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को एनडीए दल का नेता चुने जाने पर पटाखा फोड़ कर मिठाई खिलाकर अपने लोगों के साथ जीत का जश्न मनाया गया भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री अभय सिंह मोनू शमशेर सिंह राजपूत पंकज तिवारी पवन तिवारी विवेक मिश्रा अमर सिंह विष्णु बालक तिवारी शिव कुमार शर्मा रत्नेश मिश्रा राकेश तिवारी शिव प्रकाश पांडे बृजेश तिवारी संतोष जायसवाल मनीराम गुप्ता संजीव जायसवाल शिवम सोनी अरुण सिंह अनूप तिवारी अखिलेश मद्धेशिया नागेंद्र प्रजापति हरीश दुबे आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष की अनुभव हीनता एनडीए प्रत्याशी को कही हरा न दे

Image
 भाजपा जिलाध्यक्ष की अनुभव हीनता एनडीए प्रत्याशी को कही हरा न दे किसी भी कार्यकर्ता सहित मीडिया को भाजपा जिलाध्यक्ष नहीं दे रहीं है कार्यक्रम की जानकारी मऊ से हिमांशु कुमार शर्मा की रिपोर्ट।  जब जिले को महिला जिलाध्यक्ष मिली थी तो पूरे सगठन ने पलके विछा के उनका स्वागत किया था। लेकिन उनकी कार्य शैली से सगठन के नेताओ और कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी देखने को मिल रहा है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि जिलाध्यक्ष अपने पार्टी के नेताओं से संवाद स्थापित नहीं कर पा रही हैं। पुराने कार्यकर्ता अपने को अपेक्षित महसूस कर रहे हैं। पार्टी से जुड़े पुराने नेताओं ने बताया कि जिलाध्यक्ष सीधे मुह बात करने को तैयार नही है। सुदूर गांव से जुड़े भाजपा के लोगों का कहना है कि आज तक हमलोगों ने अपने जिलाध्यक्ष को देखा ही नहीं है ।      सूत्र के हवाले से खबर है कि भाजपा या अन्य किसी भी अनुवांशिक संगठन से जुड़े किसी भी छोटे , बड़े नेताओं का जिलाध्यक्ष ना ही फोन उठा रही हैं ना ही किसी कार्यक्रम की जानकारी ही दे रही है । साथ ही साथ भाजपा जिलाध्यक्ष नुपुर अग्रवाल न ही मीडिया को किसी भी कार्यक्र...

घोसी नव निर्माण मंच की तरफ से बद्रीनाथ ने किया नामांकन

Image
 नव निर्माण मंच की तरफ से बद्रीनाथ ने किया नामांकन घोसी लोकसभा क्षेत्र को बनाया जाएगा विकसित   मऊ से हिमांशु शर्मा की रिपोर्ट।   घोसी लोकसभा चुनाव के नामांकन के क्रम में आज घोसी नव निर्माण मंच की तरफ से बद्रीनाथ ने नामांकन किया है । नामांकन करने के बाद बद्रीनाथ में मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि आज घोसी का इलाका लावारिस और नेतृत्व विहीन हो गया है । सभी राजनीतिक पार्टियों एवं राजनेताओं की उपेक्षा का शिकार घोसी का क्षेत्र बना है । आज युवाओं को पड़ने के लिए यूनिवर्सिटी नहीं है, गांव और शहरों में बिजली नहीं है , लोग फर्जी बिजली के बिलों की वजह से परेशान हैं ।      बद्री नाथ ने आगे कहा की तहसील और थानों में किसी की सुनवाई नहीं हो रही है । जैसे ही चुनाव आता है नेता टिकट लेकर जनता के बीच में आ जाते हैं और चुनाव जीतने के बाद गायब हो जाते हैं । सभी राजनीतिक पार्टियों के घोसी की जनता को छला है । भाजपा , बसपा और समाजवादी पार्टी तीनों निकम्मी पार्टियों के नेताओं ने देश को और घोसी की जनता के साथ धोखा ही किया है । अब घोसी की जनता ने घोसी नव निर्माण मंच को घोसी लोक ...

कर्मठ ईमानदार रहले अधिकारी, नाम सुहेल वहीद अंसारी, सेवानिवृत्त समारोह में ग्रामीण युवा लोक मंच ने बांधा समा

Image
 कर्मठ ईमानदार रहले अधिकारी, नाम सुहेल वहीद अंसारी सेवानिवृत्त समारोह में ग्रामीण युवा लोक मंच ने बांधा समा बाराबंकी से उमेश यादव की रिपोर्ट।  सहायक निदेशक सूचना/ जिला सूचना अधिकारी सुहेल वहीद अंसारी के सेवानिवृत्ति पर उनके विदाई समारोह में सूचना कार्यालय के कर्मचारियों समेत तमाम पत्रकारों ने भी पुष्प गुच्छ देकर उन्हे विदाई दी। वहीं जनपद के लोक कलाकारों ने भी आल्हा गाकर विदाई के लिखे विशेष गीत की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। जिसपर सम्मानित हिन्दी दैनिक के संपादक राकेश यादव, सूचना विभाग के स्टाफ की तरफ से व रिटायर हो रहे अधिकारी की पत्नी की तरफ से उन्हें नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। तो ग्रामीण युवा लोक कला मंच के कलाकारों द्वारा भी मुख्य कलाकार जमुना प्रसाद कनौजिया की अगुवाई में उन्हें स्मृति भेंट स्वरुप संविधान की प्रति भेंट की गई। बताते चले की सहायक निदेशक सूचना/ जिला सूचना अधिकारी बाराबंकी सुहेल वहीद अंसारी के विदाई समारोह के आयोजन को लेकर लोक कलाकारों का कार्यक्रम मंगलवार की पूर्वान्ह से ही कार्यालय परिसर में लगे टैण्ट में आरम्भ होकर माहौल को जहां विशेष बना रहा था।तो ...

टांडा ब्लाक के कई ग्राम सभाओं में निकाली गई मतदाता जागरुकता रैली

Image
 टांडा ब्लाक के कई ग्राम सभाओं में निकाली गई मतदाता जागरुकता रैली टांडा अंबेडकर नगर।  लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 मे भारत निर्वाचन आयोग की पहल पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गांव गांव विभिन्न प्रकार का कार्यक्रम किया जा रहे हैं इसी कड़ी में खण्ड विकास अधिकारी टांडा राघवेंद्र सिंह एवं एडीओ आइएसबी अरुण चतुर्वेदी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत नसरुल्लाहपुर, नाउसांडा में मतदाता जागरुकता अभियान रैली निकाली गई जिसमें ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, बीएमएम, राष्ट्रीय अजीवीका मिशन की दीदीया, आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने भारी संख्या में प्रतिभाग किया।

खंड विकास अधिकारी ने किया अखलाशपुर गौशाला का औचक निरीक्षण।

Image
 खंड विकास अधिकारी ने किया अखलाशपुर गौशाला का निरीक्षण। आलापुर अंबेडकर नगर।  तापमान बढ़ने के साथ ही खंड विकास अधिकारी ने गौशाला का औचक निरीक्षण कर वहां मौजूद कर्मचारियों को चौंका दिया। गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे  रामनगर विकासखंड के खंड विकास अधिकारी हौसला प्रसाद  अचानक अखलाशपुर गौशाला पहुंच गए । उन्होंने गौशाला में हरा चारा, पानी, भूसा, दाना आदि चीजों की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने कहा की गौशाला में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। हालांकि गौशाला में सभी व्यवस्थाएं ठीक पाई गई ।